{"_id":"5e2af6468ebc3e99ec68f4ed","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3932439127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर का शव गांव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर का शव गांव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। गांव टांडा स्थित तिरुपति बालाजी शुगर इंडस्ट्रीज (क्रशर) में हादसे में मारे गए मजदूर का शव पोस्टमार्टम के बाद जब उसके गांव पहुंचा तो परिवार में चीखपुकार मच गई। परिवार वालों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना सिंगाही के गांव घोसियाना निवासी मोनू (26) तिरुपति बाला जी शुगर इंडस्ट्रीज में मजदूरी करता था। बुधवार की रात उसकी ड्यूटी आरबीसी मशीन पर थी। खोई निकालते वक्त वह मशीन में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने क्रशर मालिक प्रतीक अग्रवाल और ठेकेदार राधेश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद शव शाम को जब उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने बताया कि जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।