{"_id":"5e21ec5e8ebc3e4b2d3234b8","slug":"crime-lakhimpur-news-bly392398345","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र पर हुए हमले के मामले में 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र पर हुए हमले के मामले में 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरिया में शिक्षामित्र पर हुए हमले के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिससे शिक्षामित्रों में खासा रोष है।
गुरुवार को गांव खजुरिया में शिक्षामित्र जफर अहमद प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे थे। तभी गांव के करीब छह लोग असलहों से लैस होकर स्कूल में घुस आए और गांव में पार्टी बंदी की बात को लेकर कहा सुनी होने लगी। तभी सभी एक राय होकर शिक्षक पर टूट पड़े और बटों से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया था। पीड़ित शिक्षामित्र ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी। जख्मी शिक्षक ने कोतवाली पहुंच कर नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर निरीक्षक संजय त्यागी ने जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। जिसे देर रात बाद छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को शिक्षामित्र को पीटने की जानकारी होने पर ब्लॉक के सभी शिक्षकों ने घटना की निंदा की और पुलिस से सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज करने को लेकर बीईओ जगन्नाथ यादव से मिलकर पूरा घटनाक्रम बताया और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
इस बाबत बीईओ जगन्नाथ यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। अभिभावक बच्चे स्कूल भेज नहीं रहे है। 20 जनवरी को विद्यालय पहुंच कर अभिभावकों की चिंता दूर करते हुए पुलिस से व्यवस्था में सहयोग मांगा जाएगा।