फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पिकअप सवार बदमाश बाड़े से लूट ले गए सौ भेड़ें

Sat, 18 Jan 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
crime
निघासन। पिकअप सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार को भेड़ मालिकों को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया और उनकी सौ भेड़ों को पिकअप में लादकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। वहीं सुबह लखीमपुर शहर के निकट नौ भेड़ों का शव बरामद किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भेड़ों की कीमत तकरीबन पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ के गांव तेतारपुर निवासी रामलखन पाल और अन्य लोग अदलाबाद के पास पचपेड़ी घाट और सौना कलां के जंगल में भेड़ें चराने हर साल आते हैं। करीब एक महीना पहले रामलखन व उनके साथी राममूर्ति, सुशील कुमार और संजय अपनी भेड़ें लेकर अदलाबाद आए थे। जोकि ग्राम प्रधान छोटेलाल यादव के घर के पास बाड़ा बनाकर रहते हैं। मौसम खराब होने से गुरुवार शाम ये लोग भेड़ें चराकर जल्दी लौट आए और भेड़ों को बाड़े में बंद कर सो गऐ। रामलखन ने बताया कि रात करीब एक बजे दो पिकअप में सवार होकर करीब दस बदमाश आ धमके। बदमाशों ने तमंचे के बल पर सभी लोगों को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। करीब आधे घंटे में बदमाशों ने सौ भेड़ों को पिकअप में लाद लिया। इसके बाद सभी बदमाश उनको धमकाते हुए पिकअप समेत भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद भेड़ पालकों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने पड़ोस के थानों को घटना की सूचना दी। गांववालों को साथ लेकर बदमाशों की खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। लूटकर ले जाई गई भेड़ों की कीमत तकरीबन पांच लाख रुपये बताई जाती है। पुलिस ने लूटी गई भेड़ों में से नौ भेड़ों के शव लिलौटीनाथ मंदिर के पीछे फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के अंजनापुर मोड़ के पास बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि या तो बदमाशों की हड़बड़ी में पिकअप से गिरकर भेड़ों की मौत हुई या फिर उनको मरी देखकर फेंक दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामलखन पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही लुटेरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed