{"_id":"5e21b0878ebc3e4b4e197ca4","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3923091100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर हमले का आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर हमले का आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली पुलिस ने ग्राम उकुरमुहा के एक घर में घुसकर महिला को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
14 जनवरी को रात लगभग आठ बजे ग्राम उकुरमुहा में रामवीर सिंह के घर में घुसकर कुछ लोगों ने फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से रामवीर सिंह की पत्नी वंदना (45) घायल हो गई थीं। इस मामले में पीड़ित ने उटक्के उर्फ रियाज, ताज मोहम्मद, लाल मोहम्मद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद आरोपी उटक्के को बारह बोर तमंचा मय कारतूस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद