फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

फेरीवाले को लूटकर भाग रहा एक लुटेरा दबोचा, तीन भागे

Thu, 16 Jan 2020 09:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
crime
पलियाकलां। दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने फेरीवाले की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह साइकिल सहित गिर गया। दुकानदार कुछ समझ पाता। इससे पहले ही लुटेरों ने तमंचे के बल पर उससे तीन हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया। किसी तरह हिम्मत जुटाते हुए दुकानदार ने भागने का प्रयास कर रहे लुटेरों की बाइक गिरा दी। इस दौरान लोगों ने एक लुटेरे को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे। दिनदहाड़े निघासन रोड पर हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान प्रथम निवासी राकेश राठौर पुत्र गोकरन प्रसाद साइकिल से गांव-गांव जाकर किराने की फेरी लगाता है। किराना-परचून के सामान की बिक्री करता है। बृहस्पतिवार को दोपहर वह बसंतापुर से फेरी लगाकर वापस पलिया आ रहा था। निघासन रोड पर गांव इटैइया के पास उसकी साइकिल में पीछे से दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने टक्कर मार दी, जिससे वह साइकिल समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरा। बेखौफ लुटेरों ने तमंचे के बल पर उससे लूटपाट शुरू कर दी। जेब में रखे तीन हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। लुटेरे बाइक से फरार होने वाले ही थे। इसी बीच दुकानदार ने हिम्मत जुटाई और चलती बाइक से एक लुटेरे को जैकेट पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के राहगीर भी मौके पर पहुंच गए। घिरता देख तीन लुटेरे बाइक समेत मौके से भाग निकले, जबकि एक को राहगीरों ने पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए लुटेरे की जमकर पिटाई की। सूचना पर एसएसआई अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लुटेरे को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से निघासन रोड पर निकलने वाले राहगीरों में दहशत है। सीओ राकेश कुमार नायक ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ की गई है। उसकी निशानदेही पर बाकी तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed