{"_id":"5e1b66708ebc3e881d0fa4f4","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3917594126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतवन निवासी एक ग्रामीण की उसके घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर वालों ने बाइक चोरी करने वाले युवक पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव पतवन निवासी सुरेश कुमार (55) सुबह घर में ही चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके मुंह पर चोट के निशान थे। मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक सुरेश कुमार के पुत्र राज कुमार की बाइक गांव का ही एक व्यक्ति 10 जनवरी की रात चोरी कर ले गया था। दबाव पड़ने पर उसने बाइक 11 जनवरी की रात राजकुमार के घर के बाहर खड़ी कर दी थी। मृतक के पुत्र राजकुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम को सुरेश शराब के नशे में गिर गया था। उसे तभी चोट लगी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।