{"_id":"5e1b65358ebc3e87f34d90b9","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3917583143","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की पंखे से लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की पंखे से लटकी मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे के अंदर पंखे से लटकटा मिला। मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, सास और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव खरगपुर बिलरिया निवासी बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उन्होंने 21 जून 2019 को अपनी पुत्री शालिनी देवी (22) की शादी फरधान थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा निवासी सलिल अवस्थी के साथ की थी। दामाद सलिल के कहने पर लखीमपुर स्थित गेस्ट हाउस से शादी की। इससे मेरे पर कर्ज का बोझ और ज्यादा हो गया। सलिल, उसकी मां और भाभी दहेज में दो तोला सोने की चैन और 80 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर बेटी को मारपीट कर परेशान करने लगे। तीन-चार दिन पहले भी बेटी शालिनी को मारापीटा था। शनिवार की रात भी बेटी ने मारपीट करने की जानकारी दी थी। रात में ही उसकी बेटी की हत्या कर शव उसके ही दुपट्टे से कमरे में कुंडे से लटका दिया। दामाद सलिल ने एक बजे रात मोबाइल पर बेटी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था। उसके गले में निशान थे। जिस दुपट्टे से फांसी लगाने की बात बताई गई। उसमें न सिकुड़न है। न ही जरा सा भी खिंचाव। उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। उसे गला दबाकर मार डाला हैै। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सलिल अवस्थी, सास और जेठानी मंजू अवस्थी पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।