{"_id":"5e0641238ebc3e87fb459b27","slug":"crime-lakhimpur-news-bly389724969","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी, उसके भाई-भाभी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी, उसके भाई-भाभी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। घर का दरवाजा खोलने पहुंची किशोरी को एक युवक ने दबोच लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।
किशोरी ने शोर मचाया तो उसका भाई व भाभी पहुंच गए। विरोध करने पर आरोपी ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर तीनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9:15 बजे किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। उनकी 17 वर्षीय बहन दरवाजा खोलने पहुंची। तभी मोहल्ले के युवक ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। बहन के शोर मचाने पर वह और उनकी पत्नी मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। इससे गुस्साए युवक ने पास में ही खड़े अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी, पत्नी व बहन की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों के पास तमंचे भी थे। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित भाई की तहरीर पर मोहल्ले के ही दो युवकों को नामजद कर और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।