{"_id":"5e04e5138ebc3e87e75c1964","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3895897133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवर। पुलिस चौकी बरवर के गांव रसूलपुर में एक युवक ने कमरे के अंदर कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों के मुताबिक युवक व उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। कई बार प्रयास करने के बाद भी पत्नी ससुराल नहीं आई तो युवक अवसाद में रहने लगा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव रसूलपुर निवासी गुड्डू (24) की शादी तीन वर्ष पूर्व मोहम्मदी के गांव शिवपुरी निवासी रामनरेश की पुत्री पिंकी से हुई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद बढ़ गए। इससे नाराज पत्नी दो वर्ष पूर्व मायके चली गई। उसने उसे कई बार लाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। इसी को लेकर गुड्डू काफी परेशान था। बुधवार की शाम खाना खाने के बाद गुड्डू कमरे में चला गया। जहां उसने कुंडे में रस्सी बांध कर फंदा लगा लिया। बृहस्पतिवार को सुबह दरवाजा न खुलने पर परिवार वालों को जानकारी हुई। मृतक के पिता लालजीत की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक पसगवां शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद