फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 26 Dec 2019 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ। नवीन बाईपास के निकट कोठी भट्ठा पर ईंट पाथने वाले मजदूर ने पास के खेत में नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

भट्ठे पर ईंट पथाई कर गुजर बसर करने वाली यशोदा देवी ने बताया कि उसके बड़े पुत्र रमेश की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। छोटा पुत्र दयाराम नेपाल र्में इंट भट्ठे पर पथाई करता है। मझला पुत्र 30 वर्षीय वीरू अविवाहित है। वह उसके साथ कोठी भट्ठा पर ईंट पथाई का काम करता था। गुरुवार सुबह छह बजे वीरू उठकर कहीं चला गया। काफी देर तक वापस न आने पर वह उसे ढूंढ रही थी। तभी पास के गन्ने के खेत में छिलाई कर रहे लोगों ने नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे वीरू के लटकते शव को देखा और सूचना दी। मां यशोदा का कहना है कि वीरू करीब एक महीने से गर्दन की दर्द से परेशान था। जिसकी दवाई चल रही थी। उसे नहीं मालूम कि वीरू ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। उधर सूचना पर पहुंचे एसआई कुलदीप ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने पुलिस को कोई तहरीर या किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed