फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PFI sleeping modules working on Nepal border

अलर्ट: नेपाल सीमा पर पीएफआई स्लीपिंग मॉड्यूल्स सक्रिय, टेरर फंडिंग के लिए कर रहा काम

Thu, 26 Dec 2019 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
PFI sleeping modules working on Nepal border
पीएफआई

नेपाल के जरिये आतंकियों को आर्थिक मदद देने वाले गिरोह का खुलासा होने के बाद अब पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के मॉड्यूल्स के नेपाल सीमा पर सक्रिय होने के इनपुट खुफिया एजेंसियों को मिले हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक ढाई महीने पहले नेपाल में पीएफआई की एक बैठक हुई थी जिसमें लखीमपुर खीरी से भी कई लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार खुफिया इनपुट मिलने के बाद सीमा पर सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों के अफसर अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मालूम हो कि निघासन थाना पुलिस व यूपीएटीएस लखनऊ ने नेपाल सीमा पर टेरर फंडिंग मामले का खुलासा किया था।
विज्ञापन


इस मामले में 11 लोग जेल में बंद हैं। एटीएस इस मामले की जांच कर रही है। एटीएस की जांच में टेरर फंडिंग मामले में पीलीभीत की नेपाल सीमा से लेकर लखीमपुर, बहराइच होते हुए महाराजगंज तक 100 स्लीपिंग मॉड्यूल्स का खुलासा हुआ था। इनमें से 30 मॉड्यूल्स को एटीएस ने चिह्नित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में प्रदेश में हुई हिंसा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया व स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट (सिमी) की संलिप्तता उजागर हुई है। इस वजह से खुफिया तंत्र पीएफआई के सक्रिय होने पर अलर्ट हो गया है।


एसपी पूनम ने कहा कि नेपाल सीमा पर पहले से ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से मुस्तैद हैं। अगर कोई पीएफआई के स्लीपिंग मॉड्यूल्स की सक्रियता का इनपुट मिला है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed