{"_id":"5dd6d0b68ebc3e54d3465a96","slug":"crime-lakhimpur-news-bly384886054","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतीपुर के मुन्ना समेत दो की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोतीपुर के मुन्ना समेत दो की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पांच दिन पहले दुधवा टाइगर रिजर्व से काटकर लाई गई बेशकीमती सागौन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े जाने के मामले में निघासन पुलिस ने थाना सिंगाही के गांव मोतीपुर निवासी मुन्ना और बेनीपुरवा के एक युवक की तलाश शुरू कर दी है।
करीब पांच दिन पहले निघासन पुलिस ने सिंगाही रोड पर स्थित सहतेपुरवा मोड़ पर निघासन की ओर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर तलाशी ली तो उसमें भरे पुआल के नीचे छुपाकर रखी गई बेशकीमती सागौन के 22 बोटा लकड़ी बरामद हुई थी। पुलिस ने मौके से चालक प्रदीप कुमार गौतम निवासी बेलरायां और रविंद्र कुमार भार्गव निवासी तकियापुरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि थाना सिंगाही के गांव मोतीपुर निवासी मुन्ना पुत्र शरीफ भाग निकला था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में थाना सिंगही क्षेत्र के गांव बेनीपुरवा निवासी एक युवक का भी नाम लिया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक निघासन दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए।
तो वन विभाग की मदद से काटकर लाई गई थी लकड़ी
दुधवा टाइगर रिजर्व के बेलरायां वन क्षेत्र में इन दिनों साल और सागौन के पेड़ों का चोरी छुपे कटान तेजी से चल रहा है। शीतलापुर, भैरमपुर, बेलरायां, महाराजनगर, कड़िया तक लकड़कट्टे वनविभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से जंगल के हरेभरे पेड़ों पर जमकर आरा चला रहे हैं। सीमावर्ती ग्रामीणों ने भी इस बात की पुष्टि की है। बेलरायां रेंज में तैनात एक वन दरोगा के इसमें शामिल होने की चर्चा भी जोरों पर है।