फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर दबोचे

Thu, 21 Nov 2019 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने के नाम पर गांवों में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के पास से फर्जी मुहर, नौ आधार कार्ड, पांच बैंक पासबुक, लैपटॉप, प्रिंटर आदि सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में अभियुक्तों ने कुछ और नामों का खुलासा किया है। एसपी पूनम का कहना है कि इलाहाबाद बैंक कस्ता के प्रबंधक और सीएमएस कंपनी के जिला प्रबंधक अनुज वर्मा की भूमिका सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बुधवार को अपने कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले मितौली क्षेत्र के गांव मैनहन और रेवाना में बाइक सवार दो ठगों ने आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर दर्जनों ग्रामीणों के आधार कार्ड और उनके अंगूठा लगाकर बैंक खाते से लाखों रुपये की ठगी की थी। इसके बाद सिकंद्राबाद क्षेत्र में भी आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी की गई थी। इस मामले में मितौली थाने में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की गई। सीओ मितौली के निर्देशन में एसओ अनिल कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार की रात को मितौली-कस्ता रोड पर बबौना गांव के पास बाइक सवार दो लोगों को रोका गया, लेकिन दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान तिकुनिया के गांव तकिया निवासी तोहिद और सालिम के तौर पर हुई है। इन अभियुक्तों ने तिकुनिया में जन सुविधा केंद्र खोल रखा है। इसके अलावा यह गांवों में जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करते थे। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में मितौली क्षेत्र के गांव मैनहन और रेवाना में ठगी करने का जुर्म कुबुल किया है। अभी अन्य जगहों पर किए गए ठगी के मामलों की जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से दो बायोमेट्रिक मशीन, 10 कार्डरीडर, दो पासपोर्ट, विभिन्न कंपनियों के 14 सिम, 17 फार्म पैन कार्ड के भरे हुए बरामद हुए हैं। खुलासा करने वाली टीम में एसआई सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, अरविंद कुमार, जयप्रकाश भारती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed