फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

ईसानगर सीएचसी पर स्टाफ आपस में भिड़ा, मापीट, कालर पकड़ा

Thu, 21 Nov 2019 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
crime
ईसानगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) की एएनएम से गालीगलौज और मारपीट हो गई। बीसीपीएम ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। वहीं एएनएम ने मारपीट का आरोप गलत बताते हुए बीसीपीएम पर आए दिन अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर पर तैनात ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर कमल किशोर राव ने बताया मंगलवार को टीकाकरण को लेकर ब्लॉक की सभी एएनएम से रिपोर्ट लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजनी थी जिसके लिए सभी एएनएम से रिपोर्ट मांगी गई। आरोप है कि वह सभी एएनएम से कार्य की जानकारी ले रहे थे तभी हरिशमा विंद ने बिना डाटा जमा किए जाने लगीं, उन्होंने जाने से रोका तो वह अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगीं। उधर, एएनएम हरिशमा का आरोप है कि आए दिन बीसीपीएम अभद्रता करते हैं, जिससे परेशान होकर हमने उसकी शिकायत ईसानगर चिकित्सा प्रभारी बीके सनेही से की है। मारपीट का आरोप गलत है। ईसानगर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया केके राव ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed