फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

रुपये लेकर सिपाही बिकवा रहा था अवैध शराब, लाइन हाजिर

Wed, 20 Nov 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी/ममरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले के बाद वहीं का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला ने सिपाही पर सात हजार रुपये लेकर बेटे को छोड़ने, दोबारा शराब बेचने की छूट देने और दो हजार रुपये प्रति हफ्ता वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी ने अजान पुलिस चौकी के चालक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

इस इलाके में गांव के कई लोग अवैध शराब का कारोबार करते हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गांव की ही एक महिला ने सिपाही शाहिद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला वीडियो में कह रही है कि शाहिद उसके लड़के को पकड़कर ले गया था। उसने सात हजार रुपये देकर बेटे को छुड़वाया। जिसके बाद सिपाही ने कहा था कि जाओ शराब बेचो। सिपाही उसके यहां से दो हजार रुपये प्रति माह लेता है। कई अन्य से भी उसका हफ्ता बंधा है। यूपी 100 नंबर भी आकर रुपये ले जाती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों में अफरातफरी मच गई। यहां बता दें कि इससे पहले सोमवार को गांव पहुंची एसपी से भी ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायत की थी। एसपी पूनम ने सिपाही शाहिद को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोपी सिपाही शाहिद थाना हैदराबाद की पुलिस चौकी अजान में तैनात है। चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव ने सिपाही चालक के लाइन हाजिर होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

... और चौकी से लौटे सपा नेता
ममरी। गांव में पुलिस के संरक्षण में फलफूल रहे शराब के धंधे और इसमें सिपाही के संलिप्त होने की जानकारी मिलने पर सपा के नेता मंगलवार को तमाम कार्यकर्ताओं के साथ अजान पुलिस चौकी पहुंचे। उन्हें जब पता चला कि एसपी ने आरोपी सिपाही शाहिद को लाइन हाजिर कर दिया है तो वह कार्यकर्ताओं के साथ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही शाहिद अजान चौकी पर तैनात था। उसकी रिपोस्टिंग थी। इसकी शिकायत मिली थी, जिस पर उसे लाइन हाजिर किया गया है।
-पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed