फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

राजस्थान में नौकरी करने गए क्लीनर की मौत

Wed, 02 Oct 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
crime
पलियाकलां। बेहननपुरवा गांव से राजस्थान में क्लीनर की नौकरी करने गए युवक को टायर बदलते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। राजस्थान में वह काफी दिन से ट्रक पर नौकरी करता था।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेहननपुरवा निवासी नसीरुद्दीन का 18 वर्षीय पुत्र कासिब बीते कई महीनों से ट्रक पर क्लीनर था। हाल ही में उसका ट्रक राजस्थान किसी काम से गया था। ट्रक में क्लीनर भी साथ था। राजस्थान में ही किसी जगह रास्ते में ट्रक का टॉयर पंचर हो जाने पर क्लीनर स्टपनी लगाकर टॉयर बदलने लगा। उसी समय पीछे से किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया। राजस्थान से मंगलवार को मृतक का शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed