फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सेल्समैन 435 ग्राम सोने के जेवर लेकर भागा

Sun, 29 Sep 2019 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। गुड़ मंडी स्थित सराफ की दुकान का सेल्समैन 435 ग्राम सोने के जेवर लेकर भाग निकला। डेढ़ महीने तक काफी तलाशने के बावजूद जब वह हाथ नहीं आया तो सराफ ने अब सदर कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सराफा मार्केट इलाके के रहने वाले विकल्प गुप्ता की नजदीक ही गुड़ मंडी में सोने-चांदी की दुकान है। उनकी दुकान पर सदर कोतवाली के गांव रामापुर निवासी जीतू वर्मा सेल्समैन के रूप में कई वर्षों से काम करता आ रहा था। कहीं किसी को जेवर या कोई दूसरी पहुंचानी होती थी या लाना होती थी तो विकल्प गुप्ता जीतू को ही भेजते थे। गुप्ता ने बताया कि संकटा देवी मंदिर के निकट रहने वाली उनकी रिश्तेदार प्रिया गुप्ता ने सोने के सात हार, 16 चूडिय़ां, सात चेन, सात टीका और एक अंगूठी सफाई के लिए उनके यहां भिजवाए थे। उन्होंने जेवर तौले तो वे 435 ग्राम के थे। सफाई होने के गुप्ता ने एक पर्ची बनाई और जेवर के साथ 11 अगस्त को सेल्समैन जीतू वर्मा को प्रिया गुप्ता के घर का पता बताकर भेज दिया। जीतू एक घंटे बाद भी दुकान पर वापस नहीं आया, तब उन्होंने उसके मोबाइल फोन पर कॉल की तो स्विच ऑफ का टेप सुनने को मिला। तब से उसका मोबाइल लगातार बंद है। वह कई बार उसके घर गए। परिवार वालों से उसके बारे में जानकारी ली, मगर वे भी सही बात नहीं बता रहे। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed