फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कंटेनर ने तांगा को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 28 Sep 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
crime
निघासन। निघासन से पलिया की ओर तीव्र गति से जा रहे कंटेनर ने लुधौरी चौराहे के पास तांगा में टक्कर मार दी। हादसे से तांगा पर सवार एक युवक कंटेनर के पिछले पहिया के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तांगा को बचाने के चक्कर में कंटेनर सड़क किनारे खड़ी वैन और पान के खोखा के अलावा अर्धनिर्मित ट्रॉली से जा टकराया। हादसे में कंटेनर भी क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। दुघर्टना में बिजली के दो खंभे भी टूट गए। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

लुधौरी से सबी अपने तांगे में नौ सवारियों लेकर निघासन के लिए दोपहर करीब 11 बजे आ रहा था। लुधौरी चौराहे पर तांगे को स्टेट हाईवे पर लाने के लिए घोड़े को हांक रहा था कि इसी बीच निघासन से पलिया की ओर आते तेज गति में कंटेनर ने तांगा को टक्कर मार दी। इससे तांगे पर सवार धौरहरा कोतवाली के गांव गुरैनी निवासी दरबारी का 30 वर्षीय पुत्र भोला दूर जा गिरा और कंटेनर के पिछले पहिया के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर तांगा को बचाने के चक्कर में पान के खोखा से टकराया। हादसे में पान विक्रेता जौखीपुरवा निवासी राकेश बाल-बाल बच गया। कंटेनर इसके बाद झौआपुरवा निवासी ग्राम रोजगार सेवक राजू गिरि की सड़क किनारे खड़ी वैन से जा टकराया। हादसे में वैन क्षतिग्रस्त हो गई। पड़ोस में लालपुर निवासी नवाबू की ट्रॉली बनाने की दुकान है। कंटेनर वहां निर्माणाधीन ट्रॉलियों से भी टकराया, जिससे वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद कंटेनर सड़क किनारे लगे बिजली के दो खंभे से टकराकर पलट गया। हालांकि हादसे में तांगे पर सवार अन्य लोग बच गए।
विज्ञापन

सड़क किनारे खोखा रखने से हो रहे हादसे
लुधौरी से लुधौरी चौराहा आने पर यात्री प्रतीक्षालय के अलावा पान, साइकिल और खोखा आदि होने के कारण स्टेट हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन नहीं दिखाई पड़ते हैं, जिससे इसके पहले भी कई हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को 24 घंटे का समय दिया गया है।
- दीपक शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed