{"_id":"5d8e5a3c8ebc3e017553b0df","slug":"crime-lakhimpur-news-bly377962041","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों के क्रियाकलापों की सीओ करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों के क्रियाकलापों की सीओ करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। एसपी ने ऐसे सिपाहियों के क्रियाकलाप की जांच कराने का निर्णय लिया है, पब्लिक से जिनका फीड बैक अच्छा नहीं आ रहा है। सभी सीओ अपने-अपने सर्किल के थानों के सिपाहियों के क्रियाकलापों की जांच कर सप्ताह भर में रिपोर्ट एसपी को देंगे। सीओ की जांच रिपोर्ट में अगर किसी सिपाही का चाल चलन ठीक नहीं मिला या उनकी किसी अपराधी से संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
थानों और चौकियों पर तैनाती के बाद कुछ सिपाही वसूली में लगे हैं। उच्चाधिकारियों तक इन सिपाहियों का फीड बैक ठीक नहीं पहुंच रहा। जंगल के किनारे की चौकियों में तैनात कुछ सिपाहियों की अपराधियों से साठगांठ है। तमाम सिपाही राजनीतिक संरक्षण पाकर अवैध कारोबार में लिप्त होकर ऊपरी मोटी कमाई कर रहे हैं। एसपी पूर्व में ऐसे कुछ मामलों में आरोपी पुलिस कर्मियों पर पहले भी कार्रवाई कर चुकी हैं। सिपाहियों के गलत कामों से पुलिस की छवि खराब हो रही है। इसे लेकर एसपी ने कड़ा रुख अपनाकर ऐसे पुलिस कर्मियों पर सख्ती का मूड बनाया है। एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह थाना और चौकियों के सिपाहियों की बैठक करें। उनके कार्यों और क्रियाकलापों की दैनिक समीक्षा करें। ग्रामीणों से भी सिपाहियों की फीड बैक लें। सिपाहियों की बोल चाल भी परखें। उनकी सप्ताह भर में रिपोर्ट दें।
थानों और चौकियों पर तैनात सिपाहियों के कामों की समीक्षा करने के आदेश समस्त सीओ को दिए गए हैं। ग्रामीणों से भी इन सिपाहियों की फीडबैक ली जाएगी। अगर किसी सिपाही की संलिप्तता कहीं भी मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- पूनम, पुलिस अधीक्षक