फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पेड़ गिरने से साइकिल सवार होमगार्ड की मौत

Sat, 28 Sep 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। सेठघाट रोड पर अचानक पेड़ गिरने से गंभीर रूप से चोटिल साइकिल सवार होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। साथी उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ निवासी रमाकांत राजपूत (45) कंपनी में होमगार्ड थे। उनकी ड्यूटी जिला जज की सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी। शुक्रवार की सुबह वह साइकिल से ड्यूटी करने लखीमपुर मुख्यालय जा रहा था। सुबह नौ बजे घोसियाना के पास प्राइवेेट अस्पताल के निकट सड़क किनारे गुलमोहर का पेड़ अचानक उनके ऊपर गिरा। इससे उसके सिर में गहरी चोट आई। जानकारी मिलने पर पहुंचे साथी होमगार्डों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सदर भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों से होमगार्ड के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टर लखनऊ रेफर कर ही रहे थे कि इसी बीच होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखकर पत्नी गुड्डी दहाड़े मारकर रोने लगी। जिला होमगार्ड्स कमांडेंट विशंभर दयाल मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया और परिवार की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक के दो बेटे हैं। मौत की जानकारी मिलते ही होमगार्ड महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed