{"_id":"5d8cfe198ebc3e015d44c885","slug":"crime-lakhimpur-news-bly37782114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीरनगर चौकी पर तैनात सभी 10 आरक्षी हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीरनगर चौकी पर तैनात सभी 10 आरक्षी हटाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। सीओ ने समीक्षा बैठक कर अमीरनगर चौकी पर तैनात सभी 10 आरक्षी हटा दिए। उनके स्थान पर नए आरक्षियों की तैनाती भी कर दी है। बताया कि क्षेत्र में बढ़तीं आपराधिक वारदातों पर अंकुश न लगाने पर यह कार्रवाई की गई है।
क्षेत्र में बढ़ रहे महिला अपराध और भ्रष्टाचार की मिल रही शिकायतों पर गंभीर होकर अमीरनगर चौकी पर तैनात सभी 10 आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर कोतवाली से संबद्ध कर दिया और कोतवाली में तैनात आरक्षियों को अमीरनगर चौकी भेज दिया। मोहम्मदी कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल मुंशी मदनपाल को रेहरिया पुलिस चौकी भेजा। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व अमीरनगर चौकी इंचार्ज केके यादव की काफी शिकायतें मिलने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। आरक्षियों का स्थानांतरण नहीं किया गया था। सीओ को आरक्षियों की भी काफी शिकायतें मिल रही थीं जिसके चलते उन्होंने अमीरनगर चौकी पर तैनात सभी 10 आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। रामपुर मिश्र चौकी पर तैनात दोनों आरक्षियों को भी हटाया गया है। जिसमें आरक्षी पंकज को कस्बा चौकी जबकि आरक्षी विवेक रावत को रेहरिया चौकी भेजा गया है।