{"_id":"5d8bb2458ebc3e01376a95f4","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3776905138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने छत से धकेला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने छत से धकेला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी टाउन। ठेकेदार और मजदूर के बीच मजदूरी को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए ठेकेदार ने उसे छत से धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे आग गिरा और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मजदूर की पत्नी की तहरीर पर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना व कस्बा निघासन निवासी चुन्ना उर्फ राजेंद्र खीरी थाना क्षेत्र के गांव माया रामपुर गांव में मकानों के निर्माण और रंगाई पुताई का काम ठेके पर करता है। निघासन का ही प्रदीप कुमार उसके पास मजदूरी पर पेंटिंग का काम करता था। बुधवार को प्रदीप ने ठेकेदार से अपनी मजदूरी मांगी। ठेकेदार ने देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई और धक्का मुक्की होने लगी। गुस्साए ठेकेदार राजेंद्र ने प्रदीप को छत से धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे आ गिरा औैर उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। घायल प्रदीप को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायल मजदूरी की पत्नी सुधा देवी की तहरीर पर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।