{"_id":"5d8bb0d78ebc3e93ba1b1f12","slug":"crime-lakhimpur-news-bly37768822","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब गोदाम कर्मी से पौने आठ लाख लूटने वाला फरार लुटेरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब गोदाम कर्मी से पौने आठ लाख लूटने वाला फरार लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अंग्रेजी शराब गोदाम के कर्मी से पौने आठ लाख की लूट के मामले में फरार अनुज पांडेय को पुलिस ने पकड़ लिया हैै। पुलिस सूत्रों की माने तो उसके पास से पांच लाख से अधिक की नकदी बरामद हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पखवाड़ा भर पहले गोला रोड स्थित शराब गोदाम का कर्मचारी घनश्याम सक्सेना अपने साथी के साथ बाइक से पौने आठ लाख रुपये जमा करने बैंक जा रहा था। गोटैयाबाग रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने लात मारकर उसकी बाइक गिरा दी थी और रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। असफल रहने पर घनश्याम को गोली मार दी थी और बैग लूटकर भाग निकले थे। छह दिन पहले पुलिस ने थाना नीमगांव के गांव भूड़हा निवासी वीरेंद्र वर्मा और पहुना को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि अनुज पांडेय फरार था। उसकी पुलिस तलाश कर रही थी। सदर कोतवाली पुलिस ने फरार अनुज पांडेय को बुधवार की शाम दबोच लिया। पुलिस उससे अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो उसके पास से लूटे गए पांच लाख से अधिक रुपये भी बरामद हुए है।