{"_id":"5d8bb0458ebc3e93b85d1ce4","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3776868121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को हालत में सुधार होते ही जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को हालत में सुधार होते ही जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। निघासन में दो दिन पहले मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए तस्कर जुनैद को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। लखनऊ में इलाज के बाद हालत सुधरते ही पुलिस उसे लखीमपुर लौट आई और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। उधर, मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसकी विवेचना तिकुनिया इंस्पेक्टर को सौंप दी गई है।
सोमवार की रात पशु तस्कर स्कार्पियो में पशु भरकर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर निघासन पुलिस ने सोठियाना बंधा मार्ग पर गाड़ी को घेरने की कोशिश की। पुलिस को देखकर पशु तस्कर गाड़ी से उतरकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां दागीं। पुलिस की गोली से थाना देवरनियां (बरेली) के कस्बा रिछा निवासी जुनैद घायल हो गया था, जबकि उसके तीन अन्य साथी भाग निकले थे। गोली तस्कर जुनैद की कमर के पास लगी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
निघासन थाने में प्रभारी निरीक्षक निघासन दीपक शुक्ल की ओर से घायल पशु तस्कर जुनैद और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला, पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें उत्तराखंड नंबर की स्कार्पियो गाड़ी से तीन पशु भी बरामद होना दर्शाया गया था। मुठभेड़ की जांच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिकुनिया हनुमान प्रसाद को दी गई।
विज्ञापन
उधर सोमवार रात को ही जिला अस्पताल से घायल तस्कर जुनैद को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां मेडिकल कॉलेज में स्थिति सुधरने के बाद पुलिस बुधवार सुबह उसे लेकर लखीमपुर लौट आई। विवेचक हनुमान प्रसाद ने बताया कि बुधवार को घायल जुनैद को जेल भेज दिया गया है।