{"_id":"5d8baf7d8ebc3e013371c79e","slug":"crime-lakhimpur-news-bly377686674","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बीते नहीं लिखी लूट की रिपोर्ट, न ही पकड़ सके लूटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बीते नहीं लिखी लूट की रिपोर्ट, न ही पकड़ सके लूटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सैनिक की पत्नी से चेन लूट की घटना हुए पांच दिन बीत गए। खास बात यह है कि पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न ही स्नेचरों को गिरफ्तार करने के लिए कोई रणनीति बनाई। पुलिस की यह लापरवाही महिलाओं पर भारी पड़ सकती है। लुटेरों के न पकड़े जाने से शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं।
दीपावली और होली के नजदीक आते ही लूटपाट और चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा चेन स्नेचिंग और कुंडल छिनैती की घटनाएं होने लगती हैं। स्टाइलिश बाइकों से फर्राटा भरने वाले स्नेचर पलक झपकते महिलाओं का पर्स, कुंडल और चेन लूटकर फरार हो जाते हैं। पुलिस अधिकतर मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। पूरी कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज खंगालने तक ही समिति रखकर पुलिस चुप बैठ जाती है। पिछले साल चेन स्नेचिंग, कुंडल और पर्स लूट की करीब 15 से अधिक घटनाएं हुई थीं। इनमें से पुलिस ने सिर्फ पांच घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें से तीन घटनाओं का खुलासा होने का भी पुलिस ने दावा किया। हाल ही में 21 सितंबर को बाइक सवार दो लुटेरों ने सिकटिहा निवासी उमा सिंह की सोने चेन मोहल्ले में ही चाकू दिखाकर लूट ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। लुटेरे घटना को अंजाम देकर महिला थाना के सामने से भाग निकले थे। पुलिस ने इस घटना की न तो रिपोर्ट दर्ज की, न ही स्नेचरों का पता लगा पाई। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि महिला ने ही रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया था। बोले, इसके बावजूद पुलिस स्नेचरों की तलाश कर रही है।