फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

मानसिक मंदित महिला की गला रेतकर हत्या

Fri, 20 Sep 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime
मैगलगंज। नेशनल हाईवे पर हैरमखेड़ा मोड़ के पास तिल्ली के खेत में 55 वर्षीय मानसिक मंदित महिला का नग्नावस्था में शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का गला रेतकर हत्या किए जाने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण और पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव हैरमखेड़ा निवासी किसान गणेश गुरुवार की सुबह अपने खेत पर गए। उन्होंने खेत में साड़ी पड़ी देखी और घसीटे जाने के निशान देखे। वह निशान देखते हुए आगे बढने लगे, तो खेत में नग्न अवस्था में महिला का गर्दन कटा शव देखकर गांव लौटकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के हाथ पैर उसी की साड़ी के टुकड़े से बंधे थे। महिला से दुष्कर्म के सुबूत घटनास्थल पर मिले। महिला ने अपने बचाव के लिए संघर्ष किया होगा, जिससे खेत में घसीटे जाने के निशान मिले। नग्न शव मिलने से पुलिस ने हत्या से पूर्व महिला से दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई है। जिस जगह शव मिला, उससे कुछ मीटर की दूरी पर ही महिला की फटी साड़ी समेत उसके अन्य कपड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका मानसिक मंदित थी, जो करीब छह माह से हैरमखेड़ा मोड़ के आसपास भटकती रहती थी। लोगों से मांगकर जीवनयापन करती थी।
विज्ञापन

कुछ माह पहले भी ढाबे के पीछे हो चुकी घटना
मानसिक मंदित महिला के साथ दुष्कर्म का यह पहला मामला नहीं है। करीब सात माह पहले ही इस घटनास्थल से महज चंद मीटर की दूरी पर ढाबे के पीछे नाबालिग लड़की को दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतार दिया गया था। मृृतका महोली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। मामला हाईप्रोफाइल होने के बावजूद पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसी क्षेत्र के हैं दरिंदे
मानसिक मंदित महिला के साथ हुई घटना ने सात माह पहले किशोरी के साथ हुई दरिंदगी को ताजा कर दिया है। इसी घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर उस घटना को भी इसी अंदाज में अंजाम दिया गया था। नाबालिग लड़की के साथ बेरहम तरीके से दरिंदगी की गई थी, जिससे उस समय लोगों में रोष था, लेकिन पुलिस ने उस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब दूसरी घटना होने से पुलिस के सामने चुनौती है। साथ ही यह बात भी पुख्ता हो गई कि दरिंदे इसी इलाके केे हैं, जो अकेली महिलाओं की ताक में रहते हैं। पुलिस इन दरिंदों की जब तक गिरफ्तारी नहीं कर लेती, तब तक महिलाओं के लिए खतरा बना हुआ है।

55 वर्षीय मानसिक मंदित महिला का शव मिला है, जिसकी गला रेतकर हत्या की गई हैै। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जा सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रकांत सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed