{"_id":"5d83beaa8ebc3e93d33e61e6","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3768733100","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ही निकला मानसी का कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ही निकला मानसी का कातिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। पुन्नापुर गांव में आठ दिन पहले गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने के मामले का खुलासा हो गया है। युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर की थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पुन्नापुर में 15 सितंबर को 19 वर्षीय एक युवती का शव मिला था। यह युवती 11 सितंबर से घर से निकली थी और उसके बाद लापता हो गई थी। युवती के पिता ने पुन्नापुर के एक युवक के खिलाफ उसकी बेटी को साथ ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट लिखाए जाने के दिन ही शाम चार बजे युवती का शव खेत में पड़ा मिला था। इसके बाद पुन्नापुर के नीरज और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया था।
एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया था। पुलिस इस मामले में नीरज से पूछताछ करती रही। मगर वह पहले तो खुद को निर्दोष बताकर पुलिस को इधर-उधर गुमराह करता रहा। सख्ती करने पर वह टूट गया और उसने सारा राज उगल दिया। इकबालिया बयान में नीरज ने पुलिस को बताया कि उसका युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। तब युवती ने उसे दुराचार में फंसाने की धमकी दी। तभी उसने युवती की उसी का दुपट्टा उसकी गर्दन में फंसाकर उसकी हत्या कर दी और शव खेत में छोड़कर बहनोई के घर चला गया। जब तीसरे दिन वह वापस आया तो उसे पकड़ लिया गया।