फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी समेत चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2019 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर/धौरहरा। धौरहरा पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें से दो बदमाशों जाबिर और जोखे उर्फ चोखे पर 20-20 हजार का इनाम घोषित था। बदमाशों के पास से 40 हजार नकदी समेत ढाई लाख का माल और दो तमंचे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने शनिवार को प्रेस कॉंफ्रेंस में बताया कि एक सूचना के बाद धौरहरा के सीओ अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा की टीम ने जालिमनगर पुल (घाघरा पुल) के नजदीक बदमाशों को घेर लिया। एसपी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान फायरिंग भी हुई और आखिरकार जाबिर निवासी त्रिकालिया थाना ईसानगर, अखिलेश वर्मा निवासी दलजीतपुरवा जिला बहराइच, जोखे उर्फ चोखे कोरी निवासी दामोबेहड़ थाना ईसानगर और बाबादीन पासी निवासी रामपुर टेपरा जिला बहराइच को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से 40 हजार रुपये नगदी समेत सोने और चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। इन जेवर अनुमानित कीमत 2.50 लाख से अधिक है। बदमाशों से तीन बाइकें भी बरामद की गई हैं। ये बाइकें चोरी की हैं या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जाबिर पर 36 और जोखे पर 25 मुकदमें दर्ज
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों इनामी बदमाशों के जुर्म की कहानी लंबी है। जाबिर पर ईसानगर थाने में ही 22 मामलों समेत विभिन्न थानों में कुल 36 मामले दर्ज हैैं। जोखे उर्फ चोखे पर ईसानगर थाने में 14 सहित कुल 25 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा बाबादीन पासी पर पांच और अखिलेश वर्मा पर चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाबिर के भाई साबिर की एनकाउंटर में गई थी जान
बदमाश जाबिर का भाई साबिर भी शातिर अपराधी था। पुलिस के मुताबिक वह इसी वर्ष अप्रैल में जेल से छूटने के दो दिन बाद ही बेलागढ़ी गांव निवासी किशोरी लाल विश्वकर्मा के घर डकैती डालने गया था। तब ग्रामीणों और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में साबिर और उसका साथी रहीस मारा गया था। जबकि जाबिर मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed