{"_id":"5d6ac7f78ebc3e014950802e","slug":"crime-lakhimpur-news-bly37433261","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर झांसा देकर महिला ने चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर झांसा देकर महिला ने चार लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। व्यापारी को फेसबुक पर उसकी एक महिला मित्र ने झांसा देकर चार लाख रुपये ठग लिए। व्यापारी ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
मोहम्मदी रोड निवासी व्यापारी रविंद्र रस्तोगी ने तहरीर में बताया कि उसकी फेसबुक महिला मित्र डॉ. जूली ने लैपटॉप, आईफोन भेजने की बात 13 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान पहुंचाने की जानकारी दी। उसने बैंक खाता नंबर देकर 48 हजार 500 रुपये भेजने के लिए कहा। इस पर रविंद्र ने उसके खाते में रुपये डलवा दिए। उसके बाद फोन पर मैसेज आया कि कस्टम की चेकिंग के दौरान माल पकड़ा गया है। उस पर एक लाख 15 हजार रुपये फाइन देना पडे़गा। रविंद्र ने 13 अगस्त को पहले 50 हजार और दुबारा में 65 हजार रुपये खाते मे डलवा दिए। 14 तारीख को फोन आया कि फाइन की राशि बढ गई है। दो लाख 25 हजार रुपये और भेजो। रविंद्र के मना करने पर महिला मित्र द्वारा काफी रिक्वेस्ट करने पर रविंद्र ने फिर दो लाख 25 हजार रुपये जमा करा दिए। कुल तीन लाख 90 हजार रुपये जमा कर दिए। उसके बाद जब महिला मित्र ने 55 हजार रुपये और जमा कराने को कहा, तब रविंद्र को ठगे जाने का अहसास हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।