{"_id":"5d695dcd8ebc3e015105a439","slug":"crime-lakhimpur-news-bly374288779","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस रुपये का स्टाम्प और घर पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस रुपये का स्टाम्प और घर पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। एक व्यक्ति दो महिलाओं और बच्चों सहित एसडीएम दफ्तर पहुंच कर खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। हरकत देख कर होमगार्डों ने उसे पकड़ लिया और एसडीएम के सामने ले गए। एसडीएम ने समस्या सुनकर न्याय का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार दोपहर एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा अपने कार्यालय में बैठे फरियादियों को सुन रहे थे तभी मोहल्ला पठान वार्ड निवासी रफीक अपनी मां अजीमा और पत्नी राफिया और दो मासूम बच्चों के साथ उनके दफ्तर पहुंचा और चीख-चीख कर कहने लगा। मेरी जमीन दिलाओ, नहीं तो परिवार सहित आत्मदाह कर लूंगा। उसकी हरकत देख होमगार्ड ने उसे बाहर ही पकड़ लिया। उसे एसडीएम के सामने पेश किया गया। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने उसकी पूरी बात सुनी तो मामला जमीन पर कब्जे का सामने आया। पीड़ित रफीक ने बताया कि उसके पिता सिराजुद्दीन के नाम से 10 रुपये के स्टांप पर रसीद अमीन पुत्र नसरु ने लिखवाई। नगर पंचायत में अपने नाम दर्ज करा लिया। उस जमीन पर वह प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर रहे हैं। एसडीएम ने ईओ जितेंद्र कुमार और कोतवाल को आफिस में बुलाया।
10 रुपये की रसीद पर नगर पंचायत में दाखिल खारिज हो गई। इसकी जांच कराई जा रही है पीड़ित को पूरा न्याय मिलेगा। आशीष कुमार मिश्रा एसडीएम धौरहरा।
दस रुपये की रसीद पर कैसे दाखिल खारिज हुई जांच कराई जा रही है। पहले उक्त भूमि को मूल खातेदार के नाम दर्ज करा कराई जाएगी। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जितेंद्र कुमार ईओ धौरहरा।