Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

शराब माफियाओं को विवेचना में बरी करने का खेल

Tue, 27 Aug 2019 05:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। नकली और जहरीला शराब से तमाम मौतें हो चुकी हैं। सैकड़ों घर बरबाद हो चुके हैं। फिर भी आबकारी और पुलिस विभाग सबक नहीं ले रहा है। पांच साल में नकली के अलावा देशी और विदेशी शराब के करीब 40 से अधिक मामले दर्ज हुए। इनमें 80 फीसदी ऐसे हैं, जिनमें माफियाओं से मोटी डील करके क्लीनचिट दे दी गई है। कई बड़े शराब माफियाओं को विवेचना में बरी कर दिया गया। माफियाओं पर कार्रवाई के बिना शराब की सप्लाई पर अंकुश लगने की सोचना बेमानी है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में नकली शराब बनाकर बेचने का कारोबार नया नहीं है। दशकों से अवैध तरीके से शराब बाहर से मंगवाकर उसे बेचने का कारोबार आबकारी और पुलिस विभाग के गठजोड़ से चल रहा है। कारोबार से जुड़े अधिकतर वहीं मामले पकड़े जाते हैं, जिनकी जानकारी अफसरों को किसी तरह मिल जाती है। पुलिस और आबकारी विभाग बहुत मजबूरी में छापा मारते हैं, लेकिन माफियाओं के बजाय मजदूरों और कर्मचारियों को आरोपी बनाकर जेल भेज देते हैं। यदा कदा किसी बड़े माफिया पर हाथ डाला तो राजनीतिक दबाव आड़े आ जाता है। या फिर मोटी डील के बाद माफिया को विवेचना में निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन

खीरी में वर्ष 2015 से लेकर अब तक शराब पकड़ने संबंधी करीब 40 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इनमें कुछ शराब माफियाओं पर कई थानों में मुकदमे लिखे गए हैं। मगर, वह जेल में न होकर धड़ल्ले से अपना कारोबार करने में लगे हैं। दो दिन पहले थाना फरधान में पकड़ी गई शराब में सामने आए कुछ माफिया के नाम पहले से दर्ज कुछ मुकदमों में शामिल हैं। पुलिस विभाग में सीओ स्तर के अधिकारी की माने तो शराब माफियाओं को सत्तापक्ष के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस और आबकारी विभाग के अफसर भी उनसे मिले हुए हैं क्योंकि शराब माफिया इन पर मोटी रकम खर्च करते हैं। ऐसे में शराब माफियाओं पर कार्रवाई नामुमकिन हैं। इसीलिए 80 फीसदी मामलों में माफियाओं को विवेचना में क्लीन चिट मिल जाती है। फरधान में पकड़ी गई शराब मामले में भी एक माफिया पर पांचवीं बार रिपोर्ट दर्ज हुई है। उस पर थाना ईसानगर के कटौली में वर्ष 2015 में भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मगर, उसका शराब का कारोबार नहीं रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज हो चुके हैं सस्पेंड
वर्ष 2018 में एएसपी ने आबकारी विभाग और रामापुर चौकी पुलिस को सूचना दिए बगैर सदर कोतवाली के गांव रंगीलानगर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा था। जहां 550 पेटियों से अधिक पंजाब डिस्टलरी की शराब बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खेल करते हुए पहले माफिया को बचा दिया। जब मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने बमुश्किल कार्रवाई की। इस मामले में तत्कालीन एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने रामापुर चौकी इंचार्ज को सस्पेंड भी कर दिया था।
मिला था होलोग्राम और ढक्कन
थाना फरधान क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में पकड़ी गई नकली विदेशी शराब का कारोबार शहर के एक नामी शराब माफिया अपने महेवागंज के साथी के साथ लंबे समय से कर रहे हैं। उनके घर से खाली पौवा, रेपर, होलोग्राम और ढक्कन आदि मिलने से इस बात की पुष्टि भी हो गई कि वह मिलावटी शराब बनाकर बिक्री करते थे। इनकी शराब की सप्लाई गोला, लखीमपुर, मोहम्मदी क्षेत्र की दुकानों पर की जाती थी। मगर, पुलिस और आबकारी विभाग फिर से इनको बरी करने की जुगत भिड़ा रहे हैं।

कार पर पड़ा नंबर ट्रैक्टर का निकला
थाना फरधान और आबकारी पुलिस टीम ने नकली शराब बनाने के गोदाम के पास खड़ी एक कार कब्जे में ली है। पुलिस ने जब उसकी जांच की तो कार पर पड़ा नंबर ट्रैक्टर का निकला है। इससे कार चोरी की होने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed