Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

घायल मां-बेटी समेत तीन पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Aug 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। चाकू से मां-बेटी को घायल करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी की नाबालिग पुत्री की ओर से घायल मां-बेटी और उसके पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बेटी से अवैध संबंध बनाने से नाराज शहर निवासी एक युवक शुक्रवार की शाम पड़ोस के घर घुस गया था। आरोपी किशोर की नाबालिग बहन से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की थी। उसके कपड़े फाड़ दिए थे। मां जब बचाने आई तो चाकू से कई वार कर दिए थे, जिससे महिला घायल हो गई थी। किशोरी को भी मामूली चाकू लगे थे। पुलिस ने घायल महिला के बेटे की ओर से आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू मौके से बरामद किया था। इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया। जब रविवार की सुबह हमलावर की नाबालिग बेटी परिवार के अन्य लोगों के साथ सदर कोतवाली पहुंची। पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह कक्षा नौ की छात्रा है। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां की मौत हो चुकी है। वह घर पर अकेली रहती है। तीन महीने से पड़ोस का एक 17 वर्षीय किशोर उसके पीछे पड़ा था। 30 जून 19 को पिता दुकान पर गए थे। वह घर पर अकेली थी। शाम को पड़ोसी किशोर घर में तमंचा लेकर आया। डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील फोटो खींचे। इसके बाद से लगातार डराता-धमकाता रहा। आरोपी की बहन उसे घर बुलाकर ले जाती। वहां आरोपी दुष्कर्म करता, जबकि आरोपी की मां दूसरे कमरे में मौजूद रहती थी। 23 अगस्त को मैंने पिता को पूरी बात बताई थी। इस पर उसके पिता आरोपी के घर गए थे। पुलिस ने आरोपी किशोर, उसकी नाबालिग बहन और मां के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 376, 506, 120 बी और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, पुलिस दूसरे दिन भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

मां-बेटी पर हमला करने वाले युवक की बेटी ने तहरीर दी है। उसने नाबालिग पर दुष्कर्म करने, अश्लील चित्र खींचने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed