फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कबाड़ बेचने के बहाने घर में बुलाया, चाकू मारकर लूटा

Sat, 03 Aug 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। कबाड़ बेचने के बहाने युवक ने एक कबाड़ी को घर में बुलाया। उसे अपने दो अन्य साथियों के साथ कमरे में बंधक बना लिया। पिटाई कर 15 सौ रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पेट और हाथ पर चाकू मार दिया, गनीमत रही चाकू गहरा नहीं लगा। मोहल्ले वालों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौैंप दिया है। युवकों के पास नशीली दवाइयां, इंजेक्शन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीसी रोड निवासी भानू कश्यप ने बताया कि वह ठेली लेकर मोहल्लों में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदता है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला प्यारेपुर पहुंचा, जहां एक युवक ने लोहे का कबाड़ बेचने की बात कही। उसे कबाड़ देखने के बहाने घर के अंदर ले गया। जब वह पहुंचा तो वहां दो लोग पहले से मौजूद थे। तीनों से उसे पकड़कर कमरे में बंद कर लिया। उसकी जेब में रखे 15 सौ रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर मारापीटा। चाकू से हाथ और पेट पर वार किया। चाकू मामूली लगने से उसकी जान बच गई। घटना के बाद तीनों युवकों ने धक्के देकर उसे घर से बाहर कर दिया और अपाचे बाइक से फरार हो गया। कबाड़ी ने शोरशराबा किया। आसपास वाले आ गए। दिनदहाड़े घटना सुनकर लोगों में जहां दहशत बैठ गई। वहीं उनमें रोष व्याप्त हो गया। कुछ लोगों ने मामले की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर सदर कोतवाली पहुंची। इसी बीच तीनों युवक दोबारा घटना स्थल पर पहुंच गए। इस पर आसपास के लोगों ने तीनों को दबोच लिया। उनकी पिटाई लगाई और मौके पर आई यूपी 100 पुलिस को सौंप दिया। यूपी 100 पुलिस ने तलाशी के दौरान एक चाकू, बड़ी संख्या नें नशीली दवाइयां और तीन इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मय बाइक कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। पीड़ित कबाड़ी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए आरोपी अपराधी किस्म के हैं। पहले भी आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

पेट और हाथ में मामूली रूप से चाकू लगा है। आरोपी अपराधी किस्म के हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed