{"_id":"5f6ba5e28ebc3edde2575837","slug":"crime-gangester-s-home-demolition-lakhimpur-news-bly420889975","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध की कमाई से चलता था ब्याज का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध की कमाई से चलता था ब्याज का कारोबार
विज्ञापन
image description
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव के शातिर बदमाशों जाबिर और शाबिर ने आपराधिक वारदात से अकूत संपत्ति जुटाई थी। जिसे पुलिस ने कुर्क कर लिया।
त्रिकोलिया के अपराधियों को न सिर्फ राजनीतिक शरण मिलती रही, बल्कि जरूरत पड़ने पर विरोधियों को ठिकाने लगाने का काम भी लिया गया। चोरी, डकैती, लूट, राहजनी और फिरौती के जरिए जाबिर और साबिर ने तमाम रकम इकट्ठी की। इस रकम को खमरिया के एक दबंग के यहां जमा किया जाता रहा। दबंग बदमाशों की इस रकम को ऊंची दरों पर ब्याज पर उठाता है। सूत्र बताते हैं कि ब्याज की दर तीन से दस फीसदी मासिक तक होती है। हर महीने ब्याज की इस रकम का मुकदमों की पैरवी के बाद बचा हिस्सा जाबिर और साबिर के परिजन को मिलता रहा, जिससे जेल में बंद होने पर घर वालों को आर्थिक संकट न झेलना पड़े। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों अपराधियों को किसका संरक्षण था और कौन लोग ब्याज के धंधे को चलाते थे हमारे संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच की जा रही है अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।