फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime, alert, holi

चिह्नित प्वाइंटों पर दो दिन तैनात रहेगी यूपी 112 पुलिस

Thu, 05 Mar 2020 07:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
crime, alert, holi
लखीमपुर खीरी। होली पर शांति व्यवस्था कायम रहें। इसको लेकर एसपी ने थानावार कुछ यूपी 112 के प्वाइंटों में बदलाव कर उन्हें चिह्नित किया है। इन प्वाइंटों पर अब नौ और दस मार्च को यूपी 112 पुलिस की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) तैनात रहेगी।
विज्ञापन

जिससे यदि कोई घटना हो रही है या थाना प्रभारी किसी घटना के बारे में जानकारी देता है तो कंट्रोल रूम से पीआरवी तत्काल मौके पर जाएगी। साथ ही प्रत्येक महत्वपूर्ण घटना के संबंध में कंट्रोल रूम और डीसीआर व संबंधित थाना प्रभारी और सीओ को अवगत कराएंगे। ऐसे में किसी भी पीआरवी की एमडीटी लॉग ऑफ स्थिति में नहीं रहेगी और न ही जीपीएस लोकेशन सिस्टम बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नौ मार्च और 10 मार्च को सदर कोतवाली क्षेत्र में संकटा देवी चौराहा, छाउछ चौराहा, सौजन्या चौक, ग्राम गुलरिया, मेला मैदान, कपूर थला, हिदायत नगर, गोला में रजागंज पीएनबी बैंक के पास, बस स्टॉप, अलीगंज चौराहा, विकास चौराहा, छोटा चौराहा, मोहम्मदी में शंकरपुर चौराहा, बरवर चौराहा, कसबा अमीरनगर, पुवायां बैरियर, चौक चौराहा, पलिया में कमल चौराहा, चमन चौराहा, बाजार मझगईं, पलिया स्टेशन तिराहा पर प्वाइंट निधार्रित किए हैं। इसके अलावा फरधान में तीन, मैलानी, भीरा, सिंगाही में तीन, संपूर्णानगर, नीमगांव, तिकुनियां, हैदराबाद में दो, खीरी, निघासन, धौरहरा, ईसानगर, मितौली, पसगवां में चार-चार प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। इन प्वाइंटों पर खड़ी होने वाली पीआरवी घटना की सूचना पर तत्काल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली को लेकर सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। घटना-दुर्घटना की रोकथाम के लिए थानावार चिह्नित प्वाइंटों पर पीआरवी 112 की गाड़ियों की दो दिन ड्यूटी रहेगी।
-पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed