फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime accident

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने में दादा-पोती की मौत

Mon, 02 Mar 2020 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
crime accident
निघासन (लखीमपुर खीरी)। निघासन-ढखेरवा मार्ग पर गांव महुआ गन्ना क्रयकेंद्र के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पूर्व प्रधान और उनकी पोती की मौत हो गई। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पोते का अन्नप्राशन कराने महराजदीन बाबा (धौरहरा) स्थान पर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिवार वालों को सौंप दिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुरजीपुरवा निवासी सुमित राम ने बताया कि उसके पांच माह के पुत्र गुड्डू का अन्नप्राशन धौरहरा कोतवाली के महराजदीन बाबा के स्थान पर माना था। मन्नत के अनुसार रिश्तेदारों को बुलाकर अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सभी को बैठाया। खुद ही वह ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर घर से निकला। ट्रॉली में जगह कम होने के कारण पिता पूर्व प्रधान 65 वर्षीय परागी लाल अपनी पांच वर्षीय पोती राधिका को अपने साथ लेकर ट्रैक्टर पर बैठ गए। निघासन और रकेहटी के बीच में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे महुआ जाने वाले रास्ते के पास गन्ना क्रय केंद्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली निकली। उसको बचाने के लिए सुमितराम ने अचानक ब्रेक मारा, जिससे ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर के चारों पहिया ऊपर हो गए। परागीलाल ट्रॉली के नीचे आ गए, जबकि राधिका दूर सड़क पर जा गिरी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिए। दादा-पोती की मौत से परिवार वालों का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed