फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime accident

खेतों की ओर गई दिव्यांग महिला से दरिंदगी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Feb 2020 08:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
crime accident
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। थाना ईसानगर क्षेत्र के एक गांव में खेतों की ओर गई दिव्यांग महिला से गांव के ही एक युवक ने दरिंदगी की और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय दिव्यांग महिला दो साल से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह खेतों की ओर शौच करने गई थी। तभी रास्ते में गांव के ही 30 वर्षीय युवक ने उसे दबोच लिया और विरोध करने पर पिटाई कर उसके साथ दरिंदगी की। साथ ही घटना किसी को बताने या पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से महिला ने घर पहुंचकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इससे घर के लोग अवाक रह गए। शनिवार की सुबह पीड़िता परिवार वालों के साथ थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed