फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime accident

बिटिया के गांव पहुंचे एडीजी जोन ने घर वालों को बंधाया ढाढस

Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime accident
मितौली (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद नौ साल की बालिका की हत्या के मामले में एडीजी जोन लखनऊ बिटिया के गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार वालों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों से भी पूछताछ की। एडीजी ने पुलिस को घटना के सही व जल्द खुलासे के निर्देश दिए। हालांकि स्थानीय पुलिस अभियुक्त के करीब पहुंचने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना क्षेत्र की नौ साल की बच्ची अन्य बच्चों के साथ बथुआ बीनने खेत पर गई थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की। सुबह उसका अर्द्धनग्न शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म व गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक अधिकारियों के फोन दिन भर घनघनाने रहे। घटना वाले दिन ही एसपी पूनम व सीओ शीतांशु कुमार ने मौका मुआयना कर घटना के खुलासे के निर्देश एसओ अनिल कुमार सैनी को दिए थे। शुक्रवार एडीजी लखनऊ जोन एसएन सावत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर उन्होंने घटना के सही और जल्द खुलासे तथा आरोपी पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एडीजी ने मितौली थाने पहुंच कर स्थानीय पुलिस के साथ बैठक की और कानून व्यवस्था की हकीकत जानी। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी तक पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं। शीघ्र ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed