{"_id":"5e4ae2d28ebc3ef2c571e713","slug":"crime-accident-lakhimpur-news-bly396317674","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी दिलाने के बहाने घर में बुलाकर तीन वर्षीय बच्ची से दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी दिलाने के बहाने घर में बुलाकर तीन वर्षीय बच्ची से दरिंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने युवक अपने घर ले गया और उससे दरिंदगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एसपी ने गांव पहुंचकर पीड़ित बच्ची के माता-पिता से घटना की जानकारी ली।
घटना रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे की है। थाना संपूर्णानगर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। 19 वर्षीय बनहू बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और दरिंदगी की। इससे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। वह किसी तरह से घर पहुंची। बच्ची की हालत देख परिवार वालों में हड़कंप मच गया। पिता ने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को छुपाने के लिए बच्ची को गुपचुप तरीके से अस्पताल भेज दिया। सोमवार को मामला उजागर होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। एसपी पूनम ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रधान व ग्रामीणों से सहयोग की अपील की।
आरोपी बनहू बच्ची को बहाने से बुलाकर ले गया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-पूनम, एसपी