{"_id":"5e2af5948ebc3e4ad66016e5","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly393242890","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और चार घरों में चोरी की घटना गटक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और चार घरों में चोरी की घटना गटक गई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर। थाना क्षेत्र के गांव सरावल के एक घर में लूटपाट व गांव लौकाही समेत चार घरों में चोरी की घटना को पुलिस गटक गई। पुलिस दूसरे दिन भी जांच की बात करती रही लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एक ही रात में हुई चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बुधवार की रात बदमाशों ने ग्राम सरावल निवासी कप्तान के घर धावा बोला था। घर वालों की पिटाई कर उन्हें असलहों के बल पर बंधक बना लिया था। बदमाश आठ हजार रुपये की नकदी, जेवर, कपड़े, बर्तन, मोबाइल सहित करीब डेढ़ लाख का सामान लूटकर ले गए थे। इसी रात चोर इसी गांव के निवासी अशरफ अली के घर से 5500 रुपये की नकदी, तीन साइकिल, जेवर और एक मोबाइल फोन चोरी करके ले गए थे। इतना हीं नही इसी रात चोरों ने लौकाही गांव में भी धावा बोला। चोर गांव निवासी प्यारेलाल के घर से चार हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल और बेटी के दहेज के बर्तन चोरी कर ले गये थे। वहीं गांव के ही होली के घर से 12 हजार रुपये की नकदी, बर्तन व गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गए। हरनाम के घर से एक मोबाइल लेकर चोर भाग निकले। गुरुवार को पीड़ितों ने थाना ईसानगर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन घटनाओं को दर्ज न करके पुलिस ने जांच की बात कहकर पीड़ितों को टरका दिया। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
घटनाओं की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
-सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना ईसानगर