{"_id":"5e24408a8ebc3e4af1644d4e","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3925637162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ वाहन चोर,एक रात में दो कारें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ वाहन चोर,एक रात में दो कारें चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। पुलिस की सुरक्षा को धता वाहन चोर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब एक ही रात में नगर के व्यस्ततम मुख्य मार्ग के किनारे दरवाजे के सामने खड़ी दो कारें चोरी हो गई। जिससे नगर के लोग सकते में हैं, वहीं पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
खुटार रोड विकास चौराहे के निकट निवासी प्रमोद मिश्र ने बताया कि उनकी कार दरवाजे के बाहर खड़ी थी। कार उनके ससुर मोहनलाल मिश्र के नाम है। शनिवार की रात भी उनकी कार दरवाजे के बाहर खड़ी थी। रविवार की सुबह उठे तो कार गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई पता न चला तो कार के चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दे दी है।
पड़ोस के दुकानदारों का कहना है कि विकास चौराहे के निकट नगर पुलिस चौकी भी है जिसके लोहे के पिकेट में अक्सर ताला ही पड़ा रहता है। हालांकि विकास चौराहे पर मिल के गार्ड और होमगार्ड भी रहते हैं उसके बावजूद भी चोर बेखौफ हैं।
विज्ञापन
मोहम्मदी रोड निवासी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शनिवार की रात 10 बजे उनके पुत्र प्रियकांत तिवारी अपनी कार से लखनऊ से घर आए थे। कार रोड के किनारे दरवाजे के सामने खड़ी थी। रविवार की सुबह पांच बजे जब उठे तो कार गायब थी। कार चोरी की तहरीर कोतवाली में दे दी है।