{"_id":"5e21eb0e8ebc3e4aea2d21b0","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3923941188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब में रखा रह एटीएम कार्ड, फिर भी एटीएम से निकल गए 11 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब में रखा रह एटीएम कार्ड, फिर भी एटीएम से निकल गए 11 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। गुलरिया चीनी मिल के एक कर्मचारी के खाते से बुधवार को एटीएम के माध्यम से 11 हजार रुपये निकल गए, जबकि खातेदार की जेब में एटीएम कार्ड रखा रहा और न तो ओटीपी आया और न कोई कॉल आई।
गुलरिया चीनी मिल में गन्ना अधिकारी के तौर पर तैनात बीके सिंह का भारतीय स्टेट बैंक गुलरिया में खाता है। इनके मोबाइल पर न तो किसी ने कॉल कर ओटीपी पूछा और न ही इन्होंने कोई सामान खरीदा। बावजूद इसके इनके खाते से लखीमपुर के एक्सिस बैँक के एटीएम से किसी ने 11 हजार रुपये निकाल लिए। जब पैसे निकाले गए तब एटीएम इनकी जेब में ही था और अचानक मैसेज आने से इनको जानकारी हुई। खातेदार बीके सिंह ने रिपोर्ट तो दर्ज करा दी, लेकिन बैंक इस मामले को गंभीरता से नही ले रही है।
49 हजार की धोखाधड़ी में बैंक नहीं दे रहा जवाब
बिजुआ। चीनी मिल कर्मचारी एचएस श्रीवास्तव के खाते से तीन अगस्त 2019 को अचानक 49 हजार रुपये किसी ने एटीएम से निकाल लिए थे, मामले में भीरा थाने में दर्ज मुकदमे को कोतवाली में जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया गया। छह माह बीतने के बाद भी न तो इनका पैसा मिला और न ही अब तक पुलिस की जांच पूरी हुई।