फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

महिला को मृतक की पत्नी बताकर मकान का कराया बैनामा

Sat, 11 Jan 2020 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी अकबर अली ने कुछ लोगों पर उनके मृतक चाचा के मकान का धोखाधड़ी कर बैनामा कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके चाचा अविवाहित थे। आरोपियों ने मोहल्ले की दूसरी महिला को चाचा की पत्नी बताकर बैनामा कराया है। उन्होंने एसपी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी अकबर अली ने बताया कि उसके चाचा अलीशेर का मकान का सैय्यतबाड़ा में है। वह अपने मकान में रहते थे। भतीजा होने के कारण वह भी चाचा के साथ रहता था। चाचा की मौत होने पर 10 साल से वह मकान में रहता है। कुछ जरूरी काम होने के कारण अपने पैतृक गांव रेउसा थाना फरधान चला गया। मकान को भांजे असलम को किराये पर दे दिया था। मेरे जाने के बाद मोहल्ला हनियाटोला निवासी एक व्यक्ति ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार किए। मोहल्ले की ही एक महिला को चाचा की पत्नी दर्शाकर मकान का बैनामा करा लिया। उसने आरोपियों के खिलाफ थाना खीरी में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उधर एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed