{"_id":"5dc465ba8ebc3e5b3a7f0260","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly383218589","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ी बस, 15 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ी बस, 15 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। सदर कोतवाली छेत्र में लखीमपुर -ढखेरवा मार्ग पर बेल खुर्द गांव के पास बुधवार शाम यात्रियों से भरी एक अनियंत्रित निजी बस सड़क किनारे खड़ी एक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जी भिड़ी। हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुँची शारदानगर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस लखीमपुर से पलिया के लिए जा रही थी।
लखीमपुर से यात्रियों को लेकर पलिया जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस बेल खुर्द गांव के पास हाईवे किनारे खड़ी गन्ना लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ गई। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। साथ ही हादसे में बस में सवार थाना निघासन के झंडी गांव निवासी अशफाक (32), साजिद (7), बेहननपुरवा गांव निवासी मो. शफीक (25), राजकुमार (51), मनोज (20), रमापति (60), रामप्यारे (42), बरौठा गांव निवासी अलीहुसैन (30), खैरानी गांव निवासी रामनिवास (46), थाना पलिया के नौगंवा त्रिलोकपुर निवासी नफीस (24) और बनगवां निवासी सुनील जायसवाल(24) समेत करीब पंद्रह यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने वहां मौके पर हंगामा कर ड्राइवर पर लापरवाही से बस चलाने का भी आरोप लगाया। मौके पर पहुंची चौकी प्रभारी महेश गंगवार ने बताया कि बेलखुर्द गाँव के पास हाईवे किनारे खड़े गन्ना भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी थी। बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोट आई थी। जिन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया था।