फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

जमीन के विवाद में फूंका गांव, 11 घर जले

Tue, 29 Oct 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crimc
ईसानगर (लखीमपुर)। जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने गांव मिलिक के मजरा बरातीपुरवा में आग लगा दी, जिससे 11 घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा करीब आठ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन कॉल अटेंड करने वाले ने गांव जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मिलिक गांव के मजरा बराती पुरवा निवासी बुद्धा और संबारी निवासी पकरिया पुरवा मजरा मिलिक के खेत आसपास हैं। खेत की मेड़ पर लगे पेड़ दोनों पक्ष अपना बताते हैं। रविवार की शाम पेड़ों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद बरातीपुरवा में बुद्धा के घर आग लग गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते। इससे पहले ही आग ने अपनी चपेट में अन्य 10 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे गांव में चीखपुकार मच गई। लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। ग्रामीणों ने फायर स्टेशन धौरहरा पर फोन किया। कॉल अटेंड करने वाले ने गांव जाने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने खुद की मेहनत से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में मेवालाल, रामलखन, राजाराम, राजेंद्र, पुताना देवी, ब्रिजराना, स्वामीदयाल, रामगोपाल, रामलखन और रामनरेश के घर जल गए। घरों में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन नकदी मिलाकर करीब आठ लाख रुपये की संपति जल कर नष्ट हो गई। आगजनी की इस घटना के वक्त ग्रामीण दीपावली की तैयारियों में जुटे थे। पर इस हादसे की वजह से बराती पुरवा में दीवाली का त्योहार नहीं मनाया जा सका। आगजनी के बाद पीड़ितों ने विवाद में शामिल रहे दोनों पक्षों के तीन लोगों पर गांव फूंकने का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

अग्निकांड की सूचना पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच जारी है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उस पर कार्रवाई होगी।
सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना ईसानगर
सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस की पीआरवी पहुंच गई थी। उसने बताया था कि चार घर जले हैं। आग बुझ चुकी है। इसलिए फायर ब्रिगेड नहीं गई थी।
रामदेव प्रभारी फायर स्टेशन धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed