{"_id":"5db741098ebc3e017a212c24","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3819133122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना लेने गई महिला ने उड़ाया लॉकेट, कैमरे में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना लेने गई महिला ने उड़ाया लॉकेट, कैमरे में हुई कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की तैयारी में खरीदारी करते लोग नजर आए। कस्बा के थाना गेट स्थित सोने-चांदी की दुकान पर पहुंची महिला ने लॉकेट देखने के बहाने एक लॉकेट चोरी कर लिया और चंपत हो गई। दुकानदार को पता लगा तो उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें महिला की तस्वीर कैद हो गई।
कस्बा में थाना गेट स्थित संतोष की ज्वैलर्स की दुकान है। सोमवार को एक महिला पहुंची। उसने लॉकेट लेने के लिए कहा। दुकानदार ने ट्रे में 24 लॉकेट का सेट लगाकर दे दिया। तभी दुकान पर और भी ग्राहक आ गए। जिनको दुकान मालिक व नौकर अन्य सामान दिखाने लगे। भीड़ का फायदा उठाकर महिला ट्रे काउंटर से नीचे लाई और देखने लगी। नौकर ने ट्रे काउंटर पर रखने को कहा तो महिला गुस्सा गई और बिना सामान लेकर चलने लगी। दुकान मालिक ने जब महिला से एक सोने का लॉकेट कम होने की बात कही तो वह भड़क गई। तलाशी देने की बात कहने लगी। मामला बढ़ गया तो अन्य लोग भी वहां पहुंचा गए। महिला को शांत कराकर घर भेज दिया। दुकान मालिक ने जब सीसीटीवी कैमरे को देखा तो महिला लॉकेट चुराते हुए दिखी। दुकान मालिक के अनुसार लगभग दस हजार रुपये का लॉकेट था। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।