फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

टेरर फंडिंग: कई राज खोलने के बाद सिराजुद्दीन और फहीम फिर पहुंचे जेल

Mon, 28 Oct 2019 07:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार सिराजुद्दीन और फहीम का कस्टडी रिमांड शनिवार को पूरा हो गया। इसके बाद एटीएस ने दोनों आरोपियों को जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

निघासन थाना पुलिस और यूपीएटीएस ने 11 अक्तूबर को टेरर फंडिंग का खुलासा करते हुए इज्जतनगर (बरेली) के गांव परतापुर चौधरी के उम्मेद अली और सलीम सलमानी, तिकुनियां (लखीमपुर खीरी) के संजय अग्रवाल और तिकुनियां के गांव बदालपुरवा निवासी एराज अली को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बरेली के परतापुर चौधरी के ही फहीम और सिराजुद्दीन को एटीएस ने 17 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों के साथ ही कुल चार लोगों के नाम पुलिस ने वांछित के रूप में खोले, दो अन्य मुमताज और सदाकत भी इस वक्त जेल में हैं।
विज्ञापन

फहीम और सिराजुद्दीन का 19 अक्तूबर को एटीएस के डीएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह राठौर ने 10 दिन का कस्टडी रिमांड मांगा था। सीजेएम ने सात दिन का रिमांड मंजूर किया था। शनिवार को रिमांड की अवधि समाप्त हो गई। जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि एटीएस ने फहीम और सिराजुद्दीन को शनिवार को वापस लाकर जेल में दाखिल कर दिया है। इससे पहले दोनों का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान फहीम और सिराजुद्दीन से पूछताछ में नाईजीरिया के चिनवेउबा एमेका माइकल व पीटर हरमन अस्सेंगा के अलावा मुंबई के अर्जुन अशोक खराडे के नाम सामने आए। फिर तीनों को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया। नाइजीरियाई पीटर हरमन अस्सेंगा ने नेपाल के बैंक की वेबसाइट को हैक कर रकम निकालता था। जबकि नेपाल से भारतीय मुद्रा में बदली गई रकम फहीम और सिराजुद्दीन जिनेउबा एमेका माइकल को पहुंचाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed