{"_id":"5db3420e8ebc3e93c52f178c","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3816949119","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस साढ़े बारह किलो का, गोदाम में मिले 250 किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस साढ़े बारह किलो का, गोदाम में मिले 250 किलो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गोला रोड पर आतिशबाज के गोदाम पर छापा मारकर पुलिस ने अवैध रूप से रखा ढाई क्विंटल पटाखा बरामद किया है, जबकि आतिशबाज का लाइसेंस सिर्फ साढ़े 12 किलो ग्राम पटाखा रखने का है। पुलिस ने पटाखा कब्जे में लेकर आतिशबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि त्योहार को देखते हुए वे शुक्रवार को फोर्स के साथ आतिशबाजी की दुकानों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि गोला रोड पर स्थित आतिशबाज मोहल्ला हाथीपुर निवासी शाबिर अली की दुकान है। दुकान के आगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के निकट गोदाम है। जिसमें अवैध ढंग से भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर रखा है। इस पर उन्होंने चौकी इंचार्ज रोडवेज दीपक राय, संकटा देवी चौकी इंचार्ज संतोष राय, सिपाही विजय शर्मा, मनोज शर्मा आदि के साथ छापा मारा। छापे के दौरान गोदाम पर करीब ढाई क्विंटल पटाखा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आतिशबाज के पास सिर्फ साढ़े 12 किलो पटाखा भंडारण का लाइसेंस था। इस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पटाखों को सीज कर दिया गया है।