{"_id":"5db33f5d8ebc3e014f25fc8a","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly381694671","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के पीछे पड़ा कॉलेज का चपरासी, दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के पीछे पड़ा कॉलेज का चपरासी, दे रहा धमकी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के युवराजदत्त महाविद्यालय डिग्री कॉलेज का चपरासी कॉलेज की ही एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा के पीछे पड़ गया। वह छात्रा पर बात करने का दबाव बना रहा था। बात न करने पर उसके भाई और पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा। छात्रा के पिता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
शहर की छात्रा शहर के ही एक डिग्री कॉलेज में एमए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। कॉलेज का ही चपरासी अभिषेक कुमार करीब तीन महीने से उसकी बेटी के पीछे पड़ा है। वह छात्रा को फोन पर उससे बात करने का दबाव बना रहा है। छात्रा के न मानने पर उसके भाई और पिता को जान से मार देने की धमकी देने लगा। चपरासी से परेशान छात्रा ने इसकी शिकायत अपने माता-पिता से की। पिता ने भी स्कूल जाकर कॉलेज प्रशासन से शिकायत की और उसे काफी समझाया बुझाया, लेकिन वह नहीं माना। वह छात्रा के मोबाइल और व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेजने लगा। इन मेसेज को छात्रा के पिता ने पुलिस को दिखाया भी है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही मालूम पड़े। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, इसमें आईटी एक्ट की धारा भी लगाई गई है। वहीं चपरासी अभिषेक ने इन आरोपों को झूठा बताया है।