फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छात्रा को कर रहा ब्लैकमेल

Sat, 26 Oct 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। शहर की एक छात्रा ने लखनऊ के योगा सेंटर के संचालक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील और अभद्र मेसेज भेजने और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि योगा संचालक रुपये न देने पर गूगल एकाउंट से चोरी किए गए फोटो को अश्लील बनाकर सोशल साइटों पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर योगा संचालक और उसके पाटर्नर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर की यह युवती लखनऊ में रहकर एमपीएड की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही उसने मटियारी चौराहा के पास एक योगा ट्रेनिंग सेंटर पर जनवरी 2017 से एक साल तक क्लास ज्वाइन की। इसके बाद सेंटर संचालक फैजल खां नंबर बदल बदलकर मोबाइल और व्हाट्सएप कॉल कर उसे परेशान करने लगा। इतना ही नहीं गूगल एकाउंट से परिवार के अन्य नंबर चोरी कर लिए। अब छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। जिस पर अश्लील मेसेज करता है। वह एक लाख रुपये मांग रहा है। धमकी देता है कि रुपये नहीं दिए तो कंप्यूटर से उसकी अश्लील फोटो बनाकर वह सोशल साइट्सों पर वायरल करेगा। इससे छात्रा काफी परेशान है। छात्रा के पिता ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर फैजल खां निवासी विजय खंड गोमतीनगर लखनऊ और उसके पार्टनर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed